..................... Dunki Box Office collection Day 2 prabhas salaar beats badly shah rukh khan dunki check day 2 box office data - Hindi Filmibeat

Dunki Box Office Day 2: 'सालार' के सामने 'डंकी' ने टेके घुटने, दूसरी दिन हुई सिर्फ इतनी सी कमाई

Dunki

Dunki Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। इस साल शाहरुख खान की 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कहर काट दिया है। हाल ही में शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म के साथ प्रभास की बिग बजट फिल्म 'सालार' भी रिलीज हुई है और इस क्लैश का असर 'डंकी' पर काफी बुरी तरह से देखने को मिल रहा है।

सालार के आगे डंकी की बॉक्स ऑफिस पर बैंड बज गई और शाहरुख खान की इस फिल्म की दूसरे ही दिन कमाई घट गई। दो दिनों के आंकड़ों को देखने के बाद ये साफ हो रहा है कि 'डंकी' को प्रभास की 'सालार' के साथ क्लैश करना पड़ा है।

शाहरुख खान की 'डंकी' का जादू दुनियाभर मे छा गया है। इस फिल्म को ओवरसीज में जबरदस्त रिस्प़ॉन्स मिला है। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'डंकी' ने दुनिया भर में 58 करोड़ का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने एक फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर ये जानकारी दी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बता दें कि 'डंकी' एक कॉमेडी ड्रामा है.फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, ​​विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है और अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों के साथ मिलकर लिखा है।

'पठान' और 'जवान' में बैक-टू-बैक एक्शन ब्लॉकबस्टर के बाद 'डंकी' 2023 में शाहरुख की तीसरी और आखिरी रिलीज है. 'डंकी' की पहले दिन की कमाई 'पठान' और 'जवान' दोनों से कम है. इन दनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर क्रमशः ₹57 करोड़ और ₹75 करोड़ की कमाई की थी. दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

Read more about: dunki box office bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X