Dunki Box Office Collection Day 1: शानदार ओपनिंग के साथ डंकी का कमाल, फैंस को पसंद आई शाहरुख की एक्टिंग

Dunki Box Office Collection Day 1: राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह का माहौल देखने को मिला, दर्शकों ने थिएटर के बाहर डंकी के लेकर जश्न मनाया। रिपोर्ट से सामने आया है कि किंग खान की फिल्म डंकी ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्सऑफिस पर अपना खाता खोला है।
शाहरुख खान की फिल्म डंकी का कलेक्शन-
पिछले काफी वक्त से जिस तरह का शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ था उससे साफ जाहिर था फिल्म लोगों के बीच कमाल करेंगी। ऐसे में फिल्म रिलीज का ही इंतजार था, और अब फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो दर्शकों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।
फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 120 करोड़ के लागत में बनी फिल्म डंकी ने अपनी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती कमाई के आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, जो कि कुछ समय में सामने आ जाएंगे।
वहीं आपको हम बता दे कि, किंग खान की फिल्म डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई का पहले दिन का ये आंकड़ा शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान और जवान से कम है। इसके साथ ही हालिया रिलीज फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ओपनिंग डे कलेक्शन भी डंकी से ज्यादा था।
शाहरुख खान और तापसी की फिल्म डंकी-
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
