BOx Office Prediction दो हफ्तो में गायब हो जाएगी दृश्यम
अजय देवगन की दृश्यम को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और ट्रेड एनालिस्ट को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बनाएगी। लेकिन अजय की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए बजरंगी भाईजान और बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्मों का सामना करना पड़ेगा। जो कि काफी मुश्किल है।
खैर अजय देवगन की अपनी फैन फॉलोइंग है और इसके चलते फिल्म का 100 करोड़ के पार जाना तो लाजिमी है। हालांकि उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए अजय की फिल्म को काफी मशक्क्त करनी पड़ सकती है।
वैसे तो खुद ही अजय देवगन ने कहा है कि दृश्यम 150करोड़ के पार नहीं जाएगी लेकिन हमारे पास भी कुछ वजहें हैं जिनके चलते दृष्यम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहेगा उम्मीदों से कम।


Click it and Unblock the Notifications

