अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को लेकर दर्शको में खासा उत्साह था। कहा जा रहा था कि दृश्यम के रिलीज होने के बाद सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के कलेक्शन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन पहले ही दिन दृश्यम के कलेक्शन को देखकर ये लग नहीं रहा कि फिल्म किसी भी तरह बजरंगी भाईजान के कलेक्शन को छू भी सकेगी।
दृश्यम करीब 2365 स्क्रीन्स पर लगी लेकिन इसके बावजूद पहले ही दिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ भी बेहतर नहीं देखने को मिला। दृश्यम के साथ कोई और फिल्म भी रिलीज नहीं हुई सिंगल रिलीज होने पर भी फिल्म का ये हाल है।
आइये देखते हैं किन किन फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई दृश्यम।
बेबी
अक्षय कुमार की बेबी ने पहले दिन 9.30 करोड़ की कमाई की थी।
रॉय
रणबीर कपूर की रॉय ने पहले दिन 10.40 करोड़ की कमाई की थी।
गब्बर इज बैक
अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक ने पहले दिन 13.05 करोड़ की कमाई की थी।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले दिन 8.85 करोड़ की कमाई की थी।
दिल धड़कने दो
अनिल कपूर, रणवीर सिंह की दिल धड़कने दो ने पहले दिन 10.53 करोड़ की कमाई की थी।
एबीसीडी 2
एबीसीड 2 का पहले दिन कलेक्शन था 14.30 करोड़।
बजरंगी भाईजान 27.25 करोड़
सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने पहले दिन करीब 27.25 करोड़ की कमाई की।
दृश्यम 8 करोड़
अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications

