Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, होगी तगड़ी ओपनिंग!
Drishyam 3 Advance Booking: मशहूर मलयाली फिल्म दृश्यम के अगले पार्ट यानि दृश्यम 3 को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसने जो धमाका किया है इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

मोहनलाल की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई कर ली है कि पहले दिन का कलेक्शन काफी तगड़ा होने की उम्मीद है। जीतू जोसेफ के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई तरह के ट्विस्ट फिर से नजर आने वाले हैं और लोग थिएटर्स में उतरने का इंतजार कर रहे हैं। ये वही फिल्म है जिसका रीमेक हिंदी में बनता है और अजय देवगन अच्छी खासी कमाई करते हैं।
दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग
मलयामी सिनेमा को लेकर मशहूर है कि वो शानदार कहानियां लेकर आते हैं और उनकी ज्यादातर फिल्म हिंदी में रीमेक की जाती हैं। एडवांस बुकिंग को लेकर सामने आ रहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब तक मोहनलाल की इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं।
जी हां, ये सच है और इसके अलावा लगातार कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। एक ट्वीट भी सामने आया है जिसमें कहा गया है, "दृश्यम 3 की दुनिया भर में प्री-सेल्स 10 करोड़ रुपये से अधिक और गिनती जारी है।'' ऐसा ही रहा तो ये एक शानदार ओपनिंग देने वाली फिल्म बनेगी। मोहनलाल केरल के सुपरस्टार हैं और उनको पूरे देश में पसंद किया जाता है।
कब आएगी दृश्यम 3 का हिंदी वर्जन?
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के पास एडवांस बुकिंग करने के लिए अभी पूरा सप्ताह बाकी है। फिल्म 21 मई को रिलीज होगी। इसके साथ ही हिंदी फिल्म को लेकर भी काम शुरु हो जाएगा। अक्तूबर तक अजय देवगन इस फिल्म का हिंदी वर्जन लेकर आने वाले हैं। इस बार कहानी लोगों को कितना हिट करती है ये तो समय ही बताएगा। दृश्यम और दृश्यम 2 की सफलता किसी पहचान की मोहताज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
