..................... 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2, सुपरहिट रहा पहला हफ्ता | Drishyam 2 Week 1 Box Office Collection: Ajay Devgn film enters 100 crore club on Day 7, terrific week - Hindi Filmibeat

Drishyam 2 Week 1 Box Office: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म, सुपरहिट रहा पहला हफ्ता

drishyam-2-week-1-box-office-collection-ajay-devgn-film-enters-100-crore-club-on-day-7-terrific-week

Drishyam 2 Week 1 Box Office: दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार दौड़ जारी रखी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्टारर इस संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, फिल्म ने अपने सातवें दिन यानि की गुरुवार को 8.62 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल आंकड़ा 104.66 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दृश्यम 2 का पहला हफ्ता जबरदस्त रहा है। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई कुछ इस प्रकार रही है- शुक्रवार (15.38 करोड़), शनिवार (21.59 करोड़), रविवार (27.17 करोड़), सोमवार (11.87 करोड़), मंगलवार (10.48 करोड़), बुधवार (9.55 करोड़) और गुरुवार (8.62 करोड़)।

लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म हिट हो चुकी है और अब ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। फिल्म जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। हालांकि इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म भेड़िया ने अब दृश्यम 2 थोड़ी प्रभावित हो सकती है।

100 करोड़ क्लब में 12वीं फिल्म

100 करोड़ क्लब में 12वीं फिल्म

दृश्यम 2 अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब पहुंच चुकी है। यह अजय देवगन की बारहवीं 100 करोड़ी फिल्म है।

तान्हाजी- 279.50 करोड़
गोलमाल अगेन- 205.72 करोड़
टोटल धमाल- 154 करोड़
सिंघम रिटर्न्स- 141 करोड़
गोलमाल 3- 107 करोड़
सन ऑफ सरदार- 105.53 करोड़
दे दे प्यार दे- 102.40 करोड़
बोल बच्चन- 102 करोड़
रेड- 101.54 करोड़
शिवाय- 100.35 करोड़
सिंघम- 100.30 करोड़

2022 की टॉप फिल्मों में शामिल

2022 की टॉप फिल्मों में शामिल

वहीं, अजय देवगन स्टारर ये फिल्म साल 2022 की टॉप 5 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।इस साल अब तक 4 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है- गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र..

कमा रही है मुनाफा

कमा रही है मुनाफा

15 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म दृश्यम 2 ने 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा लिया है। जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूती से बनी हुई है।बता दें, इस साल की सबसे मुनाफेदार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है।

सिनेमाघर हुए हाउसफुल

सिनेमाघर हुए हाउसफुल

कोई शक नहीं कि दृश्यम 2 ने बॉलीवुड को राहत की सांस दी है। जहां दर्शक थियेटर आने से कतरा रहे थे.. वहीं दृश्यम 2 के साथ एक बार फिर सिनेमाघर के बाहर हाउसफुल के बोर्ड दिख रहे हैं। मराठा मंदिर से लेकर गेटी गैलेक्सी तक.. कई सिंगल स्क्रीन थियेटर हाउसफुल नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X