अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 85 करोड़ पार, यहां जानें पांचवे दिन का कलेक्शन

drishyam-2-tuesday-box-office-collection-ajay-devgn-proved-to-be-a-winner-crossed-85-crore-in-5-days

Drishyam 2 Tuesday Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 का तूफान बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने पांचवें दिन भी डबल अंकों में कमाई की है, जो कि शानदार है। पांच दिनों में ही फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। बता दें, फिल्म के मेकर्स ने भी दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉस पर खुशी जताई है।

दृश्यम 2 ने मंगलवार को 10.48 करोड़ का कलेक्शन किया है, और इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 86.49 करोड़ तक पहुंच चुका है। लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है और अब ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

कोई शक नहीं कि फिल्म आने वाले दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं, शुक्रवार से फिल्म की स्क्रीन में थोड़ी कमी देखी जा सकती है.. क्योंकि 25 नवंबर को वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' रिलीज हो रही है। यदि भेड़िया का वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो दृश्यम 2 की कमाई प्रभावित होगी।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

दृश्यम 2 के पांच दिनों की कमाई कुछ इस तरह है-

शुक्रवार- 15.38 करोड़
शनिवार- 21.59 करोड़
रविवार- 27.17 करोड़
सोमवार- 11.87 करोड़
मंगलवार- 10.48 करोड़

टॉप 6 में शामिल

टॉप 6 में शामिल

पांच दिनों की कमाई के साथ ही अजय देवगन स्टारर ये फिल्म साल 2022 की टॉप 6 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जबकि जल्द ही 100 करोड़ पार यह टॉप 5 में एंट्री लेने वाली है।

इस साल अब तक 4 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है- गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र..

दो फिल्मों को मिलाकर दृश्यम 2 की कमाई

दो फिल्मों को मिलाकर दृश्यम 2 की कमाई

इस साल बतौर लीड एक्टर अजय देवगन की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं- रनवे 34, थैंक गॉड और दृश्यम 2। खास बात है कि दृश्यम 2 ने अजय की पिछली दो फिल्में रनवे 34 (32 करोड़) और थैंक गॉड (30 करोड़) के कुल लाइफटाइम कलेक्शन को अकेले पार कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में 12वीं फिल्म

100 करोड़ क्लब में 12वीं फिल्म

दृश्यम 2 अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है। यह अजय देवगन की बारहवीं 100 करोड़ी फिल्म होगी। इससे पहले 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन ये फिल्में हैं-

तान्हाजी- 279.50 करोड़
गोलमाल अगेन- 205.72 करोड़
टोटल धमाल- 154 करोड़
सिंघम रिटर्न्स- 141 करोड़
गोलमाल 3- 107 करोड़
सन ऑफ सरदार- 105.53 करोड़
दे दे प्यार दे- 102.40 करोड़
बोल बच्चन- 102 करोड़
रेड- 101.54 करोड़
शिवाय- 100.35 करोड़
सिंघम- 100.30 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X