Drishyam 2 Hindi Worldwide box office: केवल 4 दिनों में 100 करोड़ पार हुई अजय देवगन की फिल्म

Drishyam 2 Hindi Worldwide box office

Drishyam 2 Hindi Worldwide box office: अजय देवगन [Ajay Devgn], तबू [Tabu] और अक्षय खन्ना [Akshaye Khanna] स्टारर दृश्यम 2 [Drishyam 2] बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है और अब ये फिल्म एक शानदार रिकॉर्ड बना चुकी है। अजय देवगन की दृश्यम 2 ने रिलीज़ के चार दिन के अंदर ही वर्ल्डवाईड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

तीन दिन में दृश्यम 2 ने वर्ल्डवाईड 95 करोड़ की कमाई कर ली है। इसलिए आज, 21 नवंबर, सोमवार को, रिलीज़ के चौथे दिन, फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब ये आंकड़ा कितना होगा ये तो कल ही पता चलेगा लेकिन फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री का जश्न मनना शुरू हो चुका है।

फिल्म ने पहले दिन जहां 15 करोड़ की ओपनिंग की वहीं शनिवार को 45% की छलांग मारते हुए फिल्म ने 21.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद रविवार को फिल्म ने और 25% का उछाल लिया और लगभग 27 करोड़ की कमाई की। वहीं ओवरसीज़ फिल्म ने कुल 3 दिन में 20 करोड़ की कमाई की है।

दृश्यम 2 की 100 करोड़ क्लब में एंट्री पर फैन्स लगातार अजय देवगन को बधाई दे रहे हैं। फैन्स के साथ अब स्टार्स भी अजय देवगन को फिल्म की सफलता की बधाई दे रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने भी फिल्म की सफलता पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि फैन्स को ये फिल्म पसंद आ रही है।

यहां देखिए अजय देवगन की वर्ल्डवाईड सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों के आंकड़े

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रैंक 1

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रैंक 1

तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 312 करोड़
भारत कलेक्शन - 236 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 2

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 2

गोलमाल अगेन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 308 करोड़
भारत कलेक्शन - 205 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 3

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 3

टोटल धमाल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 232 करोड़
भारत कलेक्शन - 155 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 4

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 4

सिंघम रिटर्न्स
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 216 करोड़
भारत कलेक्शन - 140 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 5

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 5

बोल बच्चन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 175 करोड़
भारत कलेक्शन - 103.2 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 6

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 6

गोलमाल 3
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 162 करोड़
भारत कलेक्शन - 106 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 7

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 7

रेड
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 154 करोड़
भारत कलेक्शन - 103 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 8

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 8

सिंघम
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 151 करोड़
भारत कलेक्शन - 100.5 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 9

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 9

सन ऑफ सरदार
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 150 करोड़
भारत कलेक्शन - 105 करोड़

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 10

अजय देवगन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - रैंक 10

दे दे प्यार दे
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 139 करोड़
भारत कलेक्शन - 104 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X