Drishyam 2 hindi weekend box office: अजय देवगन के टॉप 5 वीकेंड में शामिल दृश्यम 2, बाहर हुई तान्हाजी

Drishyam 2 hindi weekend box office

Drishyam 2 hindi weekend box office: अजय देवगन की दृश्यम 2, बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में कुल 64 करोड़ की कमाई की है। और इसके साथ ही दृश्यम 2 ने तीन दिनों में ही अपना बजट पूरा का पूरा निकाल लिया है। यानि कि तीसरे दिन से फिल्म मुनाफा कमाना शुरू कर चुकी है।

लेकिन सबसे दिलचस्प ये है कि दृश्यम 2 के साथ अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और भी बेहतर हो चुका है। फिल्म का वीकेंड कलेक्शन, अजय देवगन की फिल्मों के टॉप 5 वीकेंड कलेक्शन में शामिल हो चुका है। दृश्यम 2 के टॉप 5 वीकेंड में एंट्री लेते ही अजय देवगन की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म तान्हाजी इस लिस्ट से बाहर हो चुकी है।

तान्हाजी, अजय देवगन के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है। लेकिन फिल्म का वीकेंड कलेक्शन, अजय देवगन के टॉप 5 वीकेंड में पांचवे नंबर पर था जहां अब दृश्यम 2 ने अपनी जगह बना ली है। यहां देखिए, अजय देवगन की टॉप 5 वीकेंड वाली फिल्मों के आंकड़े

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #6 तान्हाजी

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #6 तान्हाजी

फिल्म - तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर
डायरेक्टर - ओम राउत
स्टारकास्ट - अजय देवगन, शरद केलकर, सैफ अली खान, काजोल
ओपनिंग कलेक्शन - 15.10 करोड़
वीकेंड कलेक्शन - 61.7 करोड़
लाइफटाईम कलेक्शन - 279 करोड़

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #5 टोटल धमाल

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #5 टोटल धमाल

फिल्म - टोटल धमाल
डायरेक्टर - इंद्र कुमार
स्टारकास्ट - अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी व अन्य
ओपनिंग कलेक्शन - 16.5 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 62.4 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 154.2 करोड़

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #4 दृश्यम 2

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #4 दृश्यम 2

फिल्म - दृश्यम 2
डायरेक्टर - अभिषेक पाठक
स्टारकास्ट - अजय देवगन, तबू, अक्षय खन्ना
ओपनिंग कलेक्शन - 15.1 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 64.1 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 64.1 करोड़*

*अभी कमाई जारी है

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #3 सन ऑफ सरदार

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #3 सन ऑफ सरदार

फिल्म - सन ऑफ सरदार
डायरेक्टर - अश्विनी धीर
स्टारकास्ट - अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, जुही चावला
ओपनिंग कलेक्शन - 10.7 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 66 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #2

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #2

फिल्म - सिंघम रिटर्न्स
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
स्टारकास्ट - अजय देवगन, करीना कपूर खान
ओपनिंग कलेक्शन - 32 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 77.6 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 140.6 करोड़

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #1 गोलमाल अगेन

अजय देवगन टॉप 5 वीकेंड #1 गोलमाल अगेन

फिल्म - गोलमाल अगेन
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
स्टारकास्ट - अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, अरशद वारसी
ओपनिंग कलेक्शन - 30 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 87.6 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 205.6 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X