..................... दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे दिन शनिवार 19 नवंबर की कमाई | Drishyam 2 Hindi Day 2 box office report Saturday 19 november ajay devgn film 40% growth - Hindi Filmibeat

Drishyam 2 Hindi Day 2 box office: अजय देवगन की दृश्यम 2 की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 40% की छलांग

दृश्यम 2 ने शनिवार 19 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई करते हुए सबको चौंका दिया। फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की कमाई की है।

Drishyam 2 Hindi Day 2 box office

Drishyam 2 Hindi Day 2 box office: अजय देवगन की दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ज़बरदस्त छलांग लगाते हुए ये साबित कर दिया है कि कंटेंट ही इस समय राजा है। और अजय देवगन, इस कंटेंट के बादशाह बन कर उभरे हैं। दृश्यम 2 ने शनिवार 19 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई करते हुए सबको चौंका दिया।

जहां फिल्म ने शुक्रवार, 18 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 15.3 करोड़ की कमाई की थी वहीं शनिवार 19 नवंबर को दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ की कमाई की जो कि ओपनिंग से 40 प्रतिशत ज़्यादा थी। गौरतलब है कि दृश्यम 2 के पहले दिन के रिस्पॉन्स से ही इंडस्ट्री काफी खुश थी।

पहले दिन, दृश्यम 2 की कमाई देखते हुए काफी समय बाद थिएटर में रात 12 बजे और सुबह 6 बजे के शो शुरू किए गए। अजय देवगन की फिल्म की डिमांड ही इतनी तेज़ी से ऊपर चढ़ी कि हर कोई हैरान रह गया।

अजय देवगन का जादू

अजय देवगन का जादू

इस समय दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस को देखते हुए ये माना जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जादू कर दिया है। इसके लिए अजय देवगन कोे पूरा श्रेय जाता है। दृश्यम 2 कोरोना काल के बाद अजय देवगन की दूसरी सबसे बड़ी कमाने वाली फिल्म बनी है। और इसके लिए दर्शक एक बार फिर से उनके फिल्म चुनने के तरीके को सलाम ठोंक रहे हैं।

दूसरे दिन 43 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

दूसरे दिन 43 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

दूसरे दिन दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 43 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म के शो बढ़ाने के बाद दृश्यम 2 कई जगह हाउसफुल जा रही है। फिल्म ने जहां सुबह के शो में 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं दोपहर तक ये आंकड़ा 32.5 प्रतिशत पहुंच गया। शाम तक ऑक्यूपेंसी बढ़कर 53 प्रतिशत पहुंची वहीं रात तक ऑक्यूपेंसी में ज़बरदस्त उछाल आया और ये 66 प्रतिशत तक पहुंच गई।

ज़बरदस्त प्रमोशन का असर

ज़बरदस्त प्रमोशन का असर

दृश्यम 2 का प्रमोशन ज़बरदस्त तरीके से किया गया। फिल्म ने ना कई गाने हैं और ना ही कोई ऐसा ध्यान खींचने वाला आईटम तत्व। लेकिन फिर भी प्रमोशन के दौरान, दृश्यम 2 ने दृश्यम की सफलता पर खेला। दृश्यम के सबसे मशहूर डायलॉग 2 अक्टूबर की पाव भाजी को दृश्यम 2 की पूरी प्रमोशन स्ट्रैटेजी बना लिया गया। इसके बाद 2 अक्टूबर से ही दृश्यम 2 का प्रमोशन शुरू हुआ और इसी दिन से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई।

सभी बड़े शहरों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

सभी बड़े शहरों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

दृश्यम 2 ने शनिवार को जहां सभी महानगरों में 50 प्रतिशत से ज़्यादा की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं बड़े शहरों में भी फिल्म 35 - 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रेंज में दिखाई दी। मुंबई में फिल्म के 954 शो पर फिल्म ने 54 प्रतिशत ऑक्यूपेेंसी दर्ज की। पुणे में ये आंकड़ा 62 प्रतिशत, बेंगलुरू में 50 प्रतिशत और चेन्नई में 66 प्रतिशत रहा। वहीं रात के शो इन सभी शहरों में 80 - 90 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ भरे रहे।

50 करोड़ से ऊपर का वीकेंड

50 करोड़ से ऊपर का वीकेंड

दो दिनों में दृश्यम 2 ने 36 करोड़ की कमाई कर ली है और ये आसानी से माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म 30 करोड़ से भी ज़्यादा की कमाई कर सकती है। ऐसे में दृश्यम 2 अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी जो कि फिलहाल अक्षय कुमार सहित कई एक्टर्स की इस साल रिलीज़ फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के आसपास होगी। तो अजय देवगन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अच्छे दिन लेकर लौट रहे हैं।

केवल 50 करोड़ का बजट

केवल 50 करोड़ का बजट

माना जा रहा है कि दृश्यम 2 का बजट केवल 50 - 55 करोड़ के आसपास है। यानि कि वीकेंड पर ही ये फिल्म अपना बजट पूरा कर लेगी और इसके बाद फिल्म प्रॉफिट के ज़ोन में एंट्री ले लेगी। दृश्यम 2 सोमवार से मुनाफा कमाने की शुरूआत करेगी। इसके लिए अजय देवगन और अभिषेक पाठक की पूरी टीम को बधाई। अब देखना है कि दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी तरक्की करती है। खासतौर से अब, जब फिल्म का वर्ड ऑफ माउछ अव्वल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X