..................... दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 10: रविवार को फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई, 200 करोड़ क्लब की रेस में शामिल अजय देवगन | Drishyam 2 Day 10 Box Office Collection: Ajay Devgn's blockbuster film is now in 200 crore club race - Hindi Filmibeat

Drishyam 2 Box Office Day 10: रविवार को फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई, 200 करोड़ क्लब की रेस में शामिल अजय देवगन

drishyam-2-day-10-box-office-collection-ajay-devgn-s-blockbuster-film-is-now-in-200-crore-club-race

Ajay Devgn's Drishyam 2 Box Office Day 10: अजय देवगन, तबू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुक्रवार को वरुण धवन की फिल्म भेड़िया से टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ बनी रही। फिल्म ने थियेटर्स में 10 दिन पूरे कर लिये हैं, लेकिन अभी भी कई जगह हाउसफुल चल रही है।

अजय देवगन की दृश्यम 2 ने रविवार को 17.32 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद दस दिनों में फिल्म की कमाई 143.90 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अब यह 200 करोड़ क्लब की रेस में शामिल हो चुकी है।

लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। खास बात है कि भेड़िया की रिलीज से भी फिल्म बिल्कुल प्रभावित नहीं दिखी। आठवें दिन फिल्म ने 7.87 करोड़, नौवें दिन 14.05 करोड़ और दसवें दिन 17.32 करोड़ की कमाई की है।

अजय देवगन की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म

अजय देवगन की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म

दृश्यम 2 ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि अब 200 करोड़ की ओर बढ़ चुकी है। यह अजय देवगन की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म बन सकती है। इससे पहले 200 करोड़ क्लब में अजय देवगन की फिल्में हैं-

तान्हाजी- 279.50 करोड़
गोलमाल अगेन- 205.72 करोड़

2022 की टॉप फिल्मों में शामिल

2022 की टॉप फिल्मों में शामिल

2022 में अब तक 5 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जबकि 200 करोड़ तक 2 फिल्में पहुंच पाई हैं- द कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र.. अब इस लिस्ट में दृश्यम 2 भी शामिल हो सकती है। फिलहाल यह 2022 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

कमाने के लिए लंबा समय

कमाने के लिए लंबा समय

फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा समय है। देखा जाए तो आने वाले दो हफ्तों में आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' और काजोल की 'सलाम वेंकी' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे दृश्यम 2 शायद ही ज्यादा प्रभावित होगी। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के 15 दिसंबर तक का वक्त है। 16 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म अवतार रिलीज होने वाली है, जिससे दृश्यम 2 प्रभावित हो सकती है।

सिनेमाघर हुए हाउसफुल

सिनेमाघर हुए हाउसफुल

कोई शक नहीं कि दृश्यम 2 ने बॉलीवुड को राहत की सांस दी है। जहां दर्शक थियेटर आने से कतरा रहे थे.. वहीं दृश्यम 2 के साथ एक बार फिर सिनेमाघर के बाहर हाउसफुल के बोर्ड दिख रहे हैं। मराठा मंदिर से लेकर गेटी गैलेक्सी तक.. कई सिंगल स्क्रीन थियेटर हाउसफुल नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X