Drishyam 2 Box Office Prediction: अजय देवगन की दृश्यम 2 को हिट होने के लिए करना होगा इतना कलेक्शन, जानें बजट!

By Filmibeat Desk
drishyam-2-box-office-prediction-know-ajay-devgn-film-budget-and-collection-it-needs-to-be-a-hit

अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 इस शुक्रवार यानि की 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म से ना सिर्फ फैंस को बल्कि ट्रेड पंडित और फिल्म इंडस्ट्री को भी काफी उम्मीदें हैं। संस्पेंस, ड्रामा और थ्रिल में इस सीक्वल को ऊपर ले जाने का वादा करते हुए, दृश्यम 2 विजय और उनके परिवार की कहानी के आगे के सफर को दिखाएगी।

फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है, लिहाजा फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म का एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छा रहा है। बुधवार तक फिल्म के 77,105 टिकट बिक चुके हैं। बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन की बात करें तो ये फिल्म 13 से 15 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार।

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70-80 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म को लेकर चल रहे ट्रेंड को देखा जाए तो यह आंकड़ा हासिल करना मुश्किल नहीं है।

अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर!

अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर!

खास बात है कि अजय देवगन की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग दी थी। दृश्यम 2 की एडवांस बुकिंग को देखा जाए तो.. यह गोलमाल अगेन और सिंघम रिटर्न्स के बाद अजय देवगन की अब तक की टॉप 3 ओपनर्स में शामिल हो सकती है।

7 साल बाद की कहानी

7 साल बाद की कहानी

दृश्यम 2 की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है और अपने परिवार को बचाने के विजय के फैसले को टेस्ट करती है जिसके लिए वह किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है। फिल्म का उद्देश्य 'क्राइम-थ्रिलर' जॉनर के साथ हर संभव तरीके से न्याय करना है।

उत्साहित हैं अजय देवगन

उत्साहित हैं अजय देवगन

दृश्यम 2 के साथ वापसी करने के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन ने कहा, "दृश्यम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और यह एक यादगार फिल्म है। दृश्यम 2 के साथ अब मैं एक और दिलचस्प कहानी पेश करने को लेकर एक्साइटेड हूं। विजय एक मल्टीडायमेंशनल कैरेक्टर है और स्क्रीन पर दिलचस्प नरेटिव सेट करता है। अभिषेक पाठक (निर्देशक) के पास फिल्म के लिए एक फ्रेश विजन थी। मुझे पार्ट 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें पिछली फिल्म की तरह मिस्ट्री और दिलचस्प कैरेक्टर्स हैं।"

मलयालम फिल्म रीमेक

मलयालम फिल्म रीमेक

बता दें, दृश्यम 2 इसी नाम से बनी मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर दृश्यम 2 को ओटीटी पर रिलीज किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। लिहाजा, इस हिंदी रीमेक से भी सबकी मजबूत उम्मीदें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X