Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दृश्यम 2 ने की शानदार शुरुआत, शुक्रवार को बंपर कलेक्शन

drishyam-2-box-office-collection-day-1-friday-ajay-devgn-s-film-took-a-bumper-start

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: फिल्म दृश्यम 2 ने अपनी शानदार ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉलीवुड को राहत की सांस दी है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर ये संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है और इसका नजीता बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिला।

दृश्यम 2 इस साल ब्रह्मास्त्र के बाद, दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी है। फिल्म ने शुक्रवार को 15.38 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म को मिल रही रिस्पॉस को देखते हुए इसके शोज भी बढ़ा दिये गए हैं। मुंबई में फिल्म के मिड- नाइट शोज शुरु कर दिये गए हैं और वो भी हाउसफुल हो रहे हैं।

बीते लंबे समय से चल रहे हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में दृश्यम 2 फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ते नजर आ रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर और शानदार बढ़त दिखाने वाली है। फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ तक का आंकड़ा छू देगी।

सबसे बड़ी ओपनर

सबसे बड़ी ओपनर

इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्में हैं-

ब्रह्मास्त्र- 32 करोड़
दृश्यम 2- 15.38 करोड़
राम सेतु- 15.25 करोड़
भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
लाल सिंह चड्ढा- 12 करोड़

इतने स्क्रीन पर हुई है रिलीज

इतने स्क्रीन पर हुई है रिलीज

दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 858 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, यानी कुल 4 हजार स्क्रीन्स से ज्यादा पर फिल्म रिलीज हुई है।

एडवांस बुकिंग से ही फिल्म को लेकर लोगों में जो क्रेज है, उसकी झलक देखने को मिल चुकी है। एडवांस बुकिंग के मामले में दृश्यम 2 ने भूल भुलैया 2 और आरआरआर (हिंदी) को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70-80 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म को लेकर चल रहे ट्रेंड को देखा जाए तो यह आंकड़ा हासिल करना बेहद आसान होगा।

7 साल बाद की कहानी

7 साल बाद की कहानी

दृश्यम 2 की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के 7 साल बाद शुरू होती है और अपने परिवार को बचाने के विजय के फैसले को टेस्ट करती है जिसके लिए वह किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है। फिल्म का स्क्रीनप्ले शानदार है.. इसके ट्विस्ट एंड टर्न्स आपको हैरान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X