Drishyam 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तान्हाजी को छोड़ा पीछे, कलेक्शन देखकर फैंस ने अजय देवगन को कहा, 'बॉलीवुड का राजा'

drishyam-2-overtakes-tanhaji-on-day-1-at-box-office-fans-calls-ajay-devgn-bollywood-ka-raja

Drishyam 2 beats Tanhaji on Day 1: दृश्यम 2 ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अजय देवगन स्टारर इस संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म ने 15.38 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी है। इसी के साथ ओपनिंग कलेक्शन के मामले में दृश्यम 2 ने अजय देवगन की पिछली सुपरहिट फिल्म तान्हाजी को पीछे छोड़ दिया है।

जी हां, तान्हाजी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ की कमाई की थी। वो भारत में 3880 स्क्रीन पर 2डी और 3डी फॉर्मेट में रिलीज हुई थी। जबकि दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन मिले हैं। कोई शक नहीं कि इतने स्क्रीन पर 15 करोड़ से ऊपर की कमाई शानदार है।

फिल्म को मिल रही शुरूआती प्रतिक्रिया को देखते हुए, सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस भी इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। पहले दिन के कलेक्शन को देखकर फैंस ने अजय देवगन 'बॉलीवुड का राजा' घोषित कर दिया है।

नॉन हॉलीडे का बादशाह

नॉन हॉलीडे का बादशाह

खास बात है कि दृश्यम 2 कोई फेस्टिव रिलीज नहीं है.. बल्कि एक आम शुक्रवार को रिलीज हुई है। लिहाजा, फिल्म का कलेक्शन शानदार माना जा सकता है। बता दें, 2022 में यह ब्रह्मास्त्र के बाद, दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।

ऊंचाई और दृश्यम 2

ऊंचाई और दृश्यम 2

लंबे समय से हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं। साल 2022 में तो हिंदी फिल्मों ने फ्लॉप होने का रिकॉर्ड ही कायम कर दिया। ऐसे में सूरज बड़जात्या की ऊंचाई और अब दृश्यम 2 को मिल रहे रिस्पॉस को देखकर बॉलीवुड राहत की सांस ले सकता है। दोनों फिल्मों को अपने कंटेंट के दम पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

अजय देवगन की तारीफ

अजय देवगन की तारीफ

पिछला कुछ महीना अजय देवगन की फिल्मों के लिए भी ठीक नहीं रहा था। रनवे 34 और थैंक गॉड जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। ऐसे में दृश्यम 2 की सफलता अब अजय देवगन और उनके फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं।

12वीं 100 करोड़ी फिल्म!

12वीं 100 करोड़ी फिल्म!

बता दें, अजय देवगन की अब तक 11 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। वहीं,देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'दृश्यम 2' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की 12वीं फिल्म बनेगी?

100 करोड़ में अजय देवगन की फिल्में हैं- तान्हाजी, गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, सिंघम रिटर्न्स, गोलमाल 3, सन ऑफ सरदार, दे दे प्यार दे, बोल बच्चन, रेड, शिवाय, सिंघम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X