Drishyam 2 Advance Booking- अजय देवगन की फिल्म करेगी तगड़ा धमाका, इतने टिकट हुए बुक!

सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को लेकर काफी चर्चा है और इस वक्त उनकी फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि सुपरस्टार की फिल्म काफी अच्छी कमाई करने वाली है और इसको लेकर एडवांस बुकिंग सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि गुरुवार को 11 बजे तक इस फिल्म की कितनी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ट्वीट करते हुए तरण आदर्श ने लिखा,
''दृश्यम 2 एडवांस बुकिंग, गुरुवार सुबह 11 बजे तक.. 1,21,974 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। उन्होने ये भी लिखा कि, PVR: 54,762, INOX: 43,928 और Cinepolis: 23,284 में इतनी एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।''
इस एडवांस बुकिंग से इतना तो तय माना जा रहा है कि अजय देवगन की ये फिल्म काफी बड़ा धमाका करने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Blockbuster on the way
तरण आदर्श के ट्वीट के बाद लगातार यूजर्स के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, Blockbuster on the way. ''इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं अजय देवगन।''

दृश्यम 2
दृश्यम 2 से पहले दृश्यम रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने लोगों को दीवाना बना दिया था। जिस तरह का अभिनय सभी सितारों के द्वारा देखने को मिला था वो काफी तारीफ के काबिल था।

फिल्म की कहानी याद है
फैंस को आज तक उस फिल्म की कहानी याद है और इसको लेकर उन्होने ट्वीट भी किया था। अजय देवगन अक्सर इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनते हैं जोकि कंटेंट के साथ सामने आती है।

थैंक गॉड में देखा गया
हालांकि आखिरी बार उनको फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह
इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं थीं। हालांकि दृश्यम 2 अपने पहले दिन किस तरह की कमाई करती है ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications