Dream Girl 2 Box Office: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री लेगी ड्रीम गर्ल 2, अनन्या पांडे की सबसे बड़ी फिल्म

Dream Girl 2 Box Office: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच, अपनी रफ्तार को कायम रखते हुए, जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
जी हां, ड्रीम गर्ल 2 इस साल रिलीज हुई आठवीं फिल्म होगी, जो 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। फिल्म के अपने दूसरे रविवार को 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 86.16 करोड़ तक पहुंच चुकी है। सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि मास पॉकेट्स में भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाई के लिहाज से अच्छा परफॉर्म करेगी। ऐसे में अगर इसी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ती रही तो इस हफ्ते इसके 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना है। फिल्म अब भी बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रही है।
अनन्या पांडे की सबसे बड़ी फिल्म बनी ड्रीम गर्ल 2
खास बात है कि ये अनन्या पांडे की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी- 'पति पत्नी और वो', जिसने 86 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब ड्रीम गर्ल 2 ने इसे पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अंधाधुन (75.60 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए, यह आयुष्मान खुराना की टॉप 4 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
यहां जानें ड्रीम गर्ल 2 के 10 दिनों की कमाई:
पहला दिन- 10.69 करोड़
दूसरा दिन- 14.02 करोड़
तीसरा दिन- 16 करोड़
चौथा दिन- 5.42 करोड़
पांचवां दिन- 5.87 करोड़
छठा दिन- 7.50 करोड़
सातवां दिन- 7.50 करोड़
आठवां दिन- 4.70 करोड़
नौवां दिन- 6.36 करोड़
दसवां दिन- 8.10 करोड़


Click it and Unblock the Notifications











