Dream Girl 2 Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने मारा शतक, 100 करोड़ क्लब में 2023 की दसवीं फिल्म

dream-girl-2-crosses-100-crore-at-box-office-becomes-10th-film-in-2023-to-enter-100-crore-club

Dream Girl 2 Crosses 100 Crore At Box Office: साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी दमदार साबित हो रहा है। जहां साल की शुरुआत में कुछ फिल्में डगमगाती दिखी थीं। वहीं, सेकेंड हॉफ में लगभग सभी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। अब आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच, आयुष्मान- अनन्या की फिल्म ने लगातार अपनी रफ्तार को कायम रखी। सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि मास पॉकेट्स में भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

आयुष्मान का चौथा शतक, अनन्या की सबसे बड़ी फिल्म

खास बात है कि ये अनन्या पांडे की सबसे बड़ी और पहली 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, आयुष्मान के करियर की ये चौथी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले एक्टर की ड्रीम गर्ल (142.26 करोड़), बधाई हो (138 करोड़) और बाला (117 करोड़) ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई थी।

बता दें, ड्रीम गर्ल 2 इस साल की दसवीं हिंदी फिल्म है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। इस साल अब तक 2 फिल्मों ने 500 करोड़ से ऊपर की कमाई की है, जवान की कमाई जारी है, वहीं चार फिल्मों ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। नीचे देंखे इस साल रिलीज टॉप फिल्मों की कमाई।

100 करोड़ क्लब में शामिल 2023 की फिल्में:

पठान- 543.22 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार- 146 करोड़
द केरल स्टोरी- 238.27 करोड़
किसी का भाई किसी की जान- 110 करोड़
आदिपुरुष- 147 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 152 करोड़
ओएमजी 2- 150 करोड़
गदर 2- 151.03 करोड़
जवान- 345.08 करोड़ * (कमाना जारी है)
ड्रीम गर्ल 2- 100 करोड़* (कमाना जारी है)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X