Dream Girl 2 Box Office: आयुष्मान खुराना की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई ड्रीम गर्ल 2, जानें 7 दिनों की कमाई!

Dream Girl 2 Box Office: गदर 2 और ओएमजी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, अगस्त के अंत में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ दिखाई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में सात दिनों का वक्त गुजार लिया है और इसके साथ ही यह आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
ड्रीम गर्ल 2 ने अपने सातवें दिन, यानी कि गुरुवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 67 करोड़ तक पहुंच चुकी है। सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि मास पॉकेट्स में भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
ड्रीम गर्ल 2 का बॉक्स ऑफिस सफर
ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ की ओपनिंग दी थी। उसके बाद फिल्म ने शनिवार को 14.02 करोड़, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 5.42 करोड़, मंगलवार को 5.87 करोड़, बुधवार को 7.50 करोड़, और गुरुवार को 7.50 करोड़ का बिजनेस किया।
खास बात है कि गदर 2 के तूफान के सामने भी आयुष्मान की ये फिल्म अच्छी तेजी से दौड़ रही है। फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए 7 सितंबर तक का वक्त है। उसके बाद, शाहरुख खान की जवान इस गति को धीमा कर देगी क्योंकि जवान देश भर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में कहां तक पहुंच पाती है।
आयुष्मान खुराना की टॉप 5 फिल्में-
ड्रीम गर्ल- 142.26 करोड़
बधाई हो- 137.61 करोड़
बाला- 116.81 करोड़
अंधाधुन- 74.59 करोड़
ड्रीम गर्ल 2- 67 करोड़* (कमाई जारी है)


Click it and Unblock the Notifications











