Dream Girl 2 Box Office Collection: शानदार रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का ओपनिंग डे, चला 'पूजा' का जादू

Dream Girl 2

Dream Girl 2 Box Office Collection: बड़े पर्दे पर नई जोड़ी आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया था और खास स्क्रीनिंग में भी कई सितारें फिल्म देखने पहुंचे थे। अब फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन आ गया है जिससे पता चल रहा है कि फिल्म का जादू दर्शकों पर चल रहा है। देखना होगा फिल्म आगे कितनी कमाई करती हैं और वीकेंड फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2-

4 साल पहले आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल यानी 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। आलम ये है कि पहले दिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है।

ओपनिंग डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल 2' को जबरदस्त शुरुआत मिली है, जिससे ये कहा जा सकता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है।

पहले दिन की कमाई के आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के पहले करीब 10.69 करोड़ के आसपास कमाई की है। 'गदर 2' की सुनामी के आगे इस फिल्म का ये कलेक्शन काफी शानदार माना जा रहा है।

सिनेमा जगत में सीक्वल रहे शानदार

वर्तमान समय में सिनेमा जगत में फिल्मों के सीक्वल काफी शानदार रहे हैं। बीते दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल का काफी बोलबाला रहा है। एक तरफ सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 से ज्यादा करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा है, तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय गॉड 2' ने भी कमाई के मामले में शतक लगाया है। ऐसे में बंपर ओपनिंग करने वाली आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' क्या अगली सीक्वल हिट बन सकती है, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X