44 साल पहले बिग बी ने इन 4 सुपरस्टार के साथ मिलकर मचाया था धमाल, हिल गया था बॉक्स ऑफिस

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है और उनकी एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। आज भी लोगों को उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार बना रहता है और वह 5 दशकों से बॉलीवुड में एक्टिव है। हालांकि आज हम आपको साल 1980 में रिलीज हुई अमिताभ की उन तीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कि उस साल की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी। इन तीनों फिल्मों में चार सुपरस्टार धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील दत्त और शशि कपूर के साथ अमिताभ ने काम किया था।
राम बलराम
अमिताभ बच्चन की फिल्म राम बलराम को साल 1980 में रिलीज किया गया था और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी और इसका निर्देशन विजय आनंद ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा जीनत अमान और रेखा भी लीड किरदार में थी।
दोस्ताना
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने 1980 में फिल्म दोस्ताना में काम किया था और यह है फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमन को लीड किरदार में देखा गया था।
शान
अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की 1980 में रिलीज हुई एक्शन क्राइम फिल्म शान को काफी पसंद किया गया। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications














