Doctor G advance booking- निराश करती दिखी आयुष्मान खुराना की फिल्म, पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई!

doctor g

आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा चल रही है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली है। फिल्म आज रिलीज होने वाली है और इस मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना एक समस्या को दूर करते नजर आने वाले हैं। जी हां, इस बार अभिनेता एक पुरुष समलैंगिक विशेषज्ञ का जीवन और वह अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।

बात करें एडवांस बुकिंग की तो डॉक्टर जी ने 3 प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं से लगभग 19000 टिकट बेचे हैं और यह संख्या काफी निराशाजनक है, इससे इतना तो तय है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काफी निराश किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म अपनी खुद की फिल्मों के करीब पहले दिन नहीं पहुंच पाएगी। सभी जानके हैं कि बधाई दो और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों ने पहले दिन करीब 8- 10 करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म इससे काफी कम कलेक्शन करते दिख रही है। इसके अलावा इस फिल्म को लेकर मेकर्स इसलिए और चिंतित हैं क्योंकि फिल्म सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं।

इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा असर देखने को मिल सकता है। अब फिल्म रिलीज होकर कैसा धमाका करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मेकर्स को फिल्म से उम्मीदें हैं।

आयुष्मान खुराना एक शानदार कलाकार हैं और आने वाले समय में उनकी कई बेहतरीन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल डॉक्टर जी को लेकर चर्चा है और रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X