दोबारा DAY 1 बॉक्स ऑफिस: तापसी पन्नू की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, शोज कैंसिल, यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
19 अगस्त को रिलीज हुई तापसी पन्नू स्टारर अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा को समीक्षकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन अफसोस फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक नहीं खींच पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत ली है। पहले दिन फिल्म को महज 2-3 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली। जिसका नतीजा ये है कि फिल्म पहले दिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
दोबारा ने शुक्रवार को 72 लाख के लगभग की कमाई की है। वहीं, निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ और सिनेमाघरों में दर्शक ना होने की वजह से कई शोज कैंसिल भी कर दिये गए हैं। जाहिर तौर पर यह निराशाजनक स्थिति है।

इस फिल्म की रिलीज से पहले, नेटिज़न्स ने ट्विटर पर #BoycottDobaaraa ट्रेंड शुरू कर दी थी क्योंकि अनुराग और तापसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि वे भी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन की तरह बायकॉट होना चाहते हैं। निर्देशक और अभिनेत्री का यह मजाक लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर दोबारा को बायकॉट करने की मुहिम शुरु कर दी।
सोशल मीडिया पर इन ट्रेंड्स के बारे में बात करते हुए, अनुराग कश्यप ने कहा, "मुझे इसकी आदत है। यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी फिल्में 100 करोड़ से अधिक करती हैं। मेरी फिल्में 32 करोड़ रुपये से आगे भी नहीं गई हैं। मेरे लिए, यह कुछ भी नया नहीं है। ट्विटर के शुरू होने के साथ ही मेरा बायकॉट होना शुरु हो चुका था।"
बहरहाल, बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए लगातार फ्लॉप होती फिल्में खतरे की घंटी है। इस साल की शुरुआत से ही बैक टू बैक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस असफल रही हैं। इस साल की हिट फिल्मों में सिर्फ चार नाम शामिल हैं- गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और जुग जुग जीयो।


Click it and Unblock the Notifications












