#TikoYaBiko: बॉक्स ऑफिस पर चौथी बार अजय देवगन का क्लैश...निकलेगा दीवाला!
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म गोलमाल अगेन दीवाली पर रिलीज़ होने को तैयार है और ये फिल्म अजय देवगन के करियर के लिहाज़ से काफी ज़रूरी है। क्योंकि इस फिल्म से या तो अजय देवगन टिकेंगे या फिर बिक जाएंगे।
अब बात ये है कि अजय देवगन ने इस साल बादशाहो के साथ, पिछले साल शिवाय के साथ कोई कमाल किया नहीं है। उनकी आखिरी हिट फिल्म याद आ नहीं रही है। ऐसे में गोलमाल से ही अजय देवगन वापस एक्शन में आ सकते हैं।

दरअसल, 2010 से अब तक अजय देवगन तीन दीवाली क्लैश झेल चुके। जहां शिवाय और सन ऑफ सरदार ने ठीकठाक प्रदर्शन किया वहीं गोलमाल 3 ने किसी तरह उनकी इज़्जत बचाई।
अब ये अजय देवगन का इस दशक का चौथा दीवाली क्लैश है। रोहित शेट्टी ने ये कॉम्बिनेशन हर दीवाली इस्तेमाल किया है। गोलमाल के रूप में। इससे पहले गोलमाल के दो पार्ट दीवाली पर ही रिलीज़ हुए हैं।
वैसे भी गोलमाल के आगे, फिल्म को स्क्रीन और शो दोनों ही कम मिलेंगे। ऐसे में अगर ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो अजय देवगन टिके रहेंगे, इस पर थोड़ा शक हो जाएगा।
जानिए बॉलीवुड में दीवाली के अब तक के सबसे बड़े क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications












