..................... Diwali box office report: Hrithik Roshan has the highest grossing film, Salman Khan all set to beat him - Hindi Filmibeat

Diwali Box Office: 200 करोड़ी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन हैं टॉप पर, सलमान खान 'टाइगर 3' के साथ तोड़ेंगे रिकॉर्ड!

diwali-box-office-report-hrithik-roshan-has-the-highest-grossing-film-salman-khan-set-to-beat-him

Diwali Box Office Report: दिवाली 2023 में सिनेमाघर टाइगर 3 के साथ गुलजार होने वाले हैं। यशराज फिल्म्स की सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ये एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को बिल्कुल तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और काफी शानदार प्रदर्शन नजर आ रहा है।

देखा जाए तो दिवाली हमेशा से हिंदी फिल्मों के लिए काफी खास रहा है। देशभर में इस दिन की छुट्टी रहती है, लिहाजा हर निर्माता, निर्देशक इस डेट पर नजर टिकाए बैठते हैं। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह काफी धमाकेदार दिन साबित होता है।

टॉप पर है ऋतिक की फिल्म कृष 3

सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार.. सभी स्टार्स ने अपने करियर की कुछ बेहतरीन फिल्में दिवाली के मौके पर दी हैं। हालांकि इस मौके पर रिलीज अब तक की सबसे बड़ी है ऋतिक स्टारर कृष 3।

एक समय पर दिवाली शाहरुख खान की फिल्मों के लिए जानी जाती थी। शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर, जब तक है जान, रा.वन जैसी फिल्में दिवाली पर ही लाई गई थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्होंने ये डेट छोड़ दिया है।

टाइगर 3 तोड़ पाएगी रिकॉर्ड!

इस मौके पर कई बार बड़ी फिल्में क्लैश भी हुई हैं। 2019 में जहां हाउसफुल 4, सांड की आंख और मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। वहीं, 2017 में गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार के साथ अजय देवगन और आमिर खान आमने सामने आए थे। बहरहाल, इस साल सारे रिकॉर्ड को तैयार है टाइगर 3। देखना दिलचस्प रहेगा कि सलमान खान इस रेस में ऋतिक रोशन को पीछे कर पाते हैं या नहीं!

दिवाली पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:

कृष 3- 244 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 210 करोड़
हाउसफुल 4- 206 करोड़
गोलमाल अगेन- 205 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर- 203 करोड़
सूर्यवंशी- 195.04 करोड़
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 151 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X