..................... दिवाली बॉक्स ऑफिस- ऋतिक रोशन, सलमान खान, शाहरुख खान, की बड़ी फिल्में | Diwali Box Office- Hrithik Roshan with highest grossing movie, Salman, Shahrukh, Akshay, Ajay Devgn follows - Hindi Filmibeat

दिवाली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ऋतिक रोशन टॉप पर- अजय देवगन, अक्षय, शाहरुख के लिए भी रौशन रही है दिवाली

दिवाली का त्योहार बॉक्स ऑफिस के लिए खास मायने रखता है। देशभर में इस दिन की छुट्टी रहती है, लिहाजा हर निर्माता, निर्देशक इस डेट पर नजर टिकाए बैठते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार.. सभी स्टार्स ने अपने करियर की कुछ बेहतरीन फिल्में दिवाली के मौके पर दी हैं। हालांकि इस मौके पर रिलीज अब तक की सबसे बड़ी है कृष 3।

एक समय पर दिवाली शाहरुख खान की फिल्मों के लिए जानी जाती थी। शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर, जब तक है जान, रा.वन जैसी फिल्में दिवाली पर ही लाई गई थी।

Diwali box office

इस मौके पर कई बार बड़ी फिल्में क्लैश भी हुई हैं। 2019 में जहां हाउसफुल 4, सांड की आंख और मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। वहीं, 2017 में गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार के साथ अजय देवगन और आमिर खान आमने सामने आए थे। पिछले 10 सालों को देखें तो दिवाली पर आयी 5 फ़िल्मों ने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है।

यहां जानें दिवाली पर रिलीज, सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-

कृष 3

कृष 3

साल 2013 दिवाली पर रिलीज हुई थी ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3। 244 करोड़ की कमाई के साथ यह दिवाली पर रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो

साल 2015 दिवाली पर रिलीज हुई थी सलमान खान, सोनम कपूर की प्रेम रतन धन पायो। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 210 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हाउसफुल 4

हाउसफुल 4

2019 दिवाली पर अक्षय कुमार आए थे। हिट फ्रैंचाइजी हाउसफुल की चौथी फिल्म.. 'हाउसफुल 4' ने 206 करोड़ कमाया था। यह अक्षय के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

गोलमाल अगेन- सीक्रेट सुपरस्टार

गोलमाल अगेन- सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर ख़ान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, जबकि 'गोलमाल अगेन' त्योहार के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। दोनों फिल्में सुपरहिट रही थी।गोलमाल अगेन अजय की पहली 200 करोड़ी फ़िल्म बनी। फिल्म ने 205 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर

साल 2014 दिवाली पर आई थी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने 203 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म की निर्देशक थीं फराह खान।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान

2018 में आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर ख़ान और कटरीना कैफ़ जैसे सितारे मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। लेकिन151 करोड़ के आसपास कलेक्शन करके ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्मों में शामिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X