दीवाली BOX OFFICE: लगा 600 करोड़ का सट्टा...टिके नहीं तो बिकेंगे अजय देवगन
दीवाली के जश्न की तैयारी खूब ज़ोर शोर से चल रही है। लेकिन फिलहाल इस दीवाली, बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जुआ खेलने जा रहे हैं आमिर खान और अजय देवगन।
अजय देवगन की गोलमाल से ट्रेड को कम से कम 350 करोड़ की उम्मीद है। खासतौर से इसलिए कि दीवाली पर परिवार और कॉमेडी का डोज़ अच्छा कॉम्बिनेशन है।

रोहित शेट्टी ने ये कॉम्बिनेशन हर दीवाली इस्तेमाल किया है। गोलमाल के रूप में। इससे पहले गोलमाल के दो पार्ट दीवाली पर ही रिलीज़ हुए हैं।
वहीं आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार से आमिर खान के नाम पर 150 करोड़ की उम्मीद की जा रही है। हालांकि फिल्म पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।
वैसे भी गोलमाल के आगे, फिल्म को स्क्रीन और शो दोनों ही कम मिलेंगे। ऐसे में अगर ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो अजय देवगन टिके रहेंगे, इस पर थोड़ा शक हो जाएगा।
वैसे भी गोलमाल अगेन अजय देवगन के करियर के टिकने के लिए काफी ज़रूरी है। वरना बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन बिक जाएंगे। और उनका बॉक्स ऑफिस हिट मशीन का टैग भी आखिरी सांस ले लेगा।
हालांकि रोहित शेट्टी का कहना है कि हर साल गोलमाल क्लैश होती है और करोड़ों कमाती है, इसलिए उनकी फिल्म को कोई टेंशन नहीं है।
जानिए बॉलीवुड में दीवाली के अब तक के सबसे बड़े क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications
