#BoxOffice: इसे कहते हैं शानदार वीकेंड...ढिशूम का आंकड़ा...सुपरहिट
आखिरकार ढिशूम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ढंग से कब्ज़ा कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 36 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी। और किसी भी यंग स्टार के लिए ये धमाकेदार बॉक्स ऑफिस है। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है। वहीं पहले दिन 11 करोड़ की ओपनिंग के साथ ढिशूम इस साल की छठवीं सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
वरूण धवन ने साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस उन पर निर्भर कर सकता है। उनकी फिल्म ढिशूम टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई कर रही है। जहां एक तरफ फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत अच्छी रेटिंग नहीं दी, वहीं दर्शकों ने इस मसाला फिल्म का पूरा साथ दिया है।

गौरतलब है कि वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित धवन ने पूरी कोशिश की है कि फिल्म में कोई भी कमी ना दिखे और उनकी यही कोशिश फिल्म में हर जगह दिखी है। पर इसका मतलब ये नहीं कि फिल्म खराब है।
[फिल्म देखने से पहले जानिए ढिशूम का पूरा फिल्म रिव्यू]
फिल्म एवरेज है और कुछ बेतुके दृश्यों को छोड़कर पूरी फिल्म में मज़ा आएगा। फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा है इसके दो अक्की! यानि कि अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना। अक्षय कुमार का ज़बर्दस्त कैमियो जहां आपको काफी मज़ा देगा, वहीं अक्षय खन्ना का निगेटिव किरदार फिल्म की जान है।


Click it and Unblock the Notifications











