#BoxOffice: बस 3 दिन दिन...और ढिशूम ने कर दिया धूम को ऑल आउट!
वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म ने वीकेंड पर 37 करोड़ की कमाई की। वहीं देखना है कि फिल्म अपना Monday Test पास कर पाती है या नहीं।
लेकिन सबसे दिलचस्प खबर ये है कि तीन ही दिन में ढिशूम ने धूम को ऑल आउट कर दिया। यानि कि ढिशूम ने केवल वीकेंड में उतना कमा लिया है जितना कि 2004 में रिलीज़ हुई धूम का लाइफटाइम कलेक्शन था।
[#BoxOffice: सुलतान का स्वागत करेंगे अक्षय कुमार - ऋतिक रोशन?]
जॉन अब्राहम स्टारर धूम का लाइफटाइम कलेक्शन था 31 करोड़ वहीं ढिशूम का वीकेंड कलेक्शन है 37 करोड़। वहीं ढिशूम जॉन की सबसे ज़्यादा कमाने वाली 9वीं फिल्म बन गई है। जल्द ही ढिशूम की कमाई मद्रास कैफ, दोस्ताना, न्यू यॉर्क और देसी बॉयज़ को पछाड़ देगी।

जानिए जॉन अब्राहम की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -
हाउसफुल 2 (2012) - 114 करोड़
रेस 2 (2012) - 102 करोड़
वेलकम बैक (2015) - 97 करोड़
शूटआउट एट वडाला (2013) - 62 करोड़
देसी बॉयज़ (2011) - 53 करोड़
मद्रास कैफ (2013) - 45 करोड़
न्यू यॉर्क (2009) - 45 करोड़
दोस्ताना (2008) - 44 करोड़
धूम (2004)- 31 करोड़
ढिशूम (2016) - 37 करोड़
अभी भी नहीं देखी है फिल्म? पढ़िए ढिशूम का रिव्यू - [ढिशूम: दिमाग की बत्ती गुल]


Click it and Unblock the Notifications











