Sardar Ji 3 BO: पाकिस्तान से लेकर सऊदी में छाए दिलजीत दोसांझ, 'सरदार जी 3' ने दो दिन में छाप दिए करोड़ों

Sardar Ji 3 Pakistan Collection: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी विवादों में छाए हुए हैं। इस विवाद को उन्हें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और सऊदी अरब में काफी फायद मिलता दिखाई दे रहा है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज नहीं हुई है। जिसका कारण पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। हानिया आमिर के कारण दिलजीत दोसांझ और 'सरदार जी 3' का भारत में काफी विरोध हुआ है। फिल्म को पाकिस्तान और सऊदी अरब समेत कई देशों में रिलीज किया गया है और वहां इस फिल्म का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें एक पाकिस्तान के एक थिएटर में 'सरदार जी 3' पर ऑडियंस के रिएक्शन दिखाए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिलजीत दोसांझ ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें हानिया आमिर एक सीन में नजर आ रही हैं। उन्होंने जिस रील को फिर से शेयर किया उस पर लिखा था, "देश के सबसे बड़े अल्ट्रा स्क्रीन पर 12 शो. 'सरदार जी 3' के लिए ऑडियंस की जबरदस्त रिएक्शन। आइए और देखें!"
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टा स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 'सरदार जी 3' के 2 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बताया है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने दो दिन में 11.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.32 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी हुई और इसने 6.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' का यह कलेक्शन सऊदी अरब और पाकिस्तान समेत कई देशों में हुई कमाई पर आधारित है। इसमें भारत के कलेक्शन का शामिल नहीं है। इसके अलावा, दिलजीत ने एक और पोस्ट इंस्टास्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह जीक्यू मैगजीन के कवर और फीचर पेज की झलक दिखा रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ जीक्यू मैगजीन के पन्ने को पलटते जा रहे हैं। इसमें उन्हें ग्लोबल स्टार के तौर पर बताया गया है। वह बार-बार ग्लोबल पर जोर दे रहे हैं। दिलजीत अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो उन्हें पिछले कुछ दिनों से ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











