Box Office- दिल धड़कने दो ने दो दिन में कमाए 22.80 करोड़!
जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो ने रिलीज के दो ही दिनों में करीब 22.80 करोड़ की कमाई की है। हालांकि जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा था और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता थी उसके हिसाब से ये कलेक्शन थोड़ा निराशाजनक है।
शुक्रवार यानी रिलीज के पहले दिन दिल धड़कने दो ने 10.53 करोड़ का बिजनेस किया। जैसा कि सभी को पता है कि दिल धड़कने दो एक हाई सोसाइटी के परिवार की कहानी को बयां करता है तो उसके चलते ये फिल्म मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे में सबसे ज्यादा कमा रही है।
दर्शकों को अनिल कपूर, रणवीर सिंह और शेफाली शाह का अभिनय खासतौर पर पसंद आ रहा है। इसके अलावा प्रिंयका चोपड़ा की भी जमकर तारीफ हुई है। वहीं अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर फिल्म में बतौर मेहमान कलाकार ही नज़र आए है।
प्लूटो के रुप में आमिर खान का केमियो जबरदस्त है। आमिर की आवाज में दिल धड़कने दो का नैरेशन बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications















