Box Office- दिल धड़कने दो ने 4 दिन में कमाए 43 करोड़
जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो ने 4 दिनो में 43 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले सोमवार को दिल धड़कने दो की कमाई थी 6 करोड़। दिल धड़कने दो फिल्म दर्शकों को भी बेहद भा रही है और इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छे रिव्यूज मिले हैं।
दिल धड़कने दो ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 43 करोड़ की कमाई करके साल की अभी तक की टॉप कलेक्शन वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते में दिल धड़कने दो करीब 90 करोड़ के आस पास कमाई कर लेगी। हालांकि 100 करोड़ तक पहुंचने में अभी काफी वक्त है।
हालांकि जोया अख्तर की फिल्म होने के नाते दिल धड़कने दो से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और ये फिल्म उन उम्मीदों पर खरी ना उतर सकी। फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे जिन्हें देखकर दर्शकों को लगा कि ये सीन ना होने से शायद फिल्म बेहद हो सकती थी। दिल धड़कने दो में अनिल कपूर और रणवीर सिंह व शेफाली शाह के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हुई।


Click it and Unblock the Notifications












