..................... Dhurandhar vs URI Box Office collection Akshaye Khanna or Vicky Kaushal Who is Scoring Bigger - Hindi Filmibeat

Dhurandhar vs URI: बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह कौन? अक्षय खन्ना या विक्की कौशल, सच जान दंग रह जाएंगे!

Dhurandhar vs URI box office comparison

Dhurandhar vs URI box office comparison: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के बाद पहले पांच दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया, लेकिन छठे दिन इसकी कमाई में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली।

मजबूत ओपनिंग और शानदार वीकेंड

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकारों वाली इस स्पाई थ्रिलर ने शुरुआत से ही दर्शकों को आकर्षित किया। पहले दिन की कमाई 28 करोड़ हुई। फिल्म की पहले शनिवार को कमाई 32 करोड़ हुई और तीसरे दिन फिल्म कमाई 43 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। वीकेंड पर फिल्म का ग्राफ लगातार ऊपर जाता रहा। अच्छे रिव्यू और दर्शकों की तारीफ ने फिल्म की कमाई को मजबूती दी।

वीकडेज में कमाई सुस्त

जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, कलेक्शन में गिरावट आने लगी। फिल्म की पहले सोमवार 23.25 करोड़ कमाई हुई, जो कि रविवार के मुकाबले काफी कम रही। कमाई में रविवार की तुलना में लगभग 46% की कमी आई। पांचवे दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई 27 करोड़ हुई। छठे दिन यानी बुधवार को सिर्फ 10.46 करोड़ की कमाई हुई और यह फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई रही।

पहले छह दिनों में फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में 163.71 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया है। रात तक आने वाले अपडेटेड डेटा से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

'धुरंधर' बनाम 'उरी'

आदित्य धर की पहली फिल्म 'URI: The Surgical Strike' कम बजट की थी, लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। शुरुआती छह दिनों की कमाई इस तरह रही:

शुक्रवार: 8.20 करोड़

शनिवार: 12.43 करोड़

रविवार: 15.10 करोड़

सोमवार: 10.71 करोड़

मंगलवार: 9.66 करोड़

बुधवार: 7.83 करोड़

पहले छह दिनों में कुल कमाई 63.93 करोड़ रही। सिर्फ 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपना खर्च कई गुना कवर कर लिया था।

'धुरंधर' का मामला अलग क्यों है?

'धुरंधर' का बजट बहुत बड़ा है, जो हैं- 140 करोड़ रुपये। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, पहले पांच दिनों में 'धुरंधर' ने ग्रॉस कलेक्शन में 233.84 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

आमतौर पर किसी फिल्म को सेफटी जोन में माना जाता है जब वह अपने बजट का डबल कमा ले। 'उरी' ने यह आसानी से कर लिया था, लेकिन 'धुरंधर' अभी उस लेवल तक नहीं पहुंच पाई है। इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है और कमाई में सुधार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X