BOC: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बनी बॉक्स ऑफिस की शहंशाह, कृति सेनन की फिल्म का हुआ ऐसा हाल

Dhurandhar Vs Tere Ishk Mein Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने ना सिर्फ वीकेंड बल्कि वीकडेज में भी दर्शकों का दिल जीता हुआ है।
फिल्म ने 5 दिसंबर को शानदार शुरुआत की और पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 32 करोड़ हो गया और पहले रविवार को 43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह 'धुरंधर' जल्दी ही 100 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज फिल्मों में शामिल हो गई।
वीकडेज में भी मजबूत प्रदर्शन
वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को 27 करोड़ और बुधवार को 26.50 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह छठे दिन तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 180 करोड़ रुपये हो गया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से 'धुरंधर' कमाई कर रही है, वह जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म कर रही थी, लेकिन 'धुरंधर' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ा है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार को हल्की रिकवरी के साथ 2.85 करोड़ और दूसरे बुधवार को सिर्फ 1.85 करोड़ की कमाई दर्ज की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 107 करोड़ रुपये है।
किसने मारा बाजी?
साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने 'तेरे इश्क में' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का ग्राफ वीकेंड और वीकडेज दोनों में मजबूत रहा, जबकि 'तेरे इश्क में' की कमाई धीरे-धीरे गिरती जा रही है। दर्शकों की पसंद और लगातार अच्छे रिव्यूज के कारण 'धुरंधर' इस समय बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











