Dhurandhar vs Pushpa 2: धुरंधर ने पुष्पा 2 को चटाई धूल, 10 दिनों में ही Box Office पर कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar broke Pushpa 2 Record: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर लगातार धमाका कर रही है। ये फिल्म अपनी रिलीज के दो सप्ताह पूरे कर चुकी है लेकिन किसी तरह से रुकने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस लगातार हिल रहा है और लोग गानों पर रील बना रहे हैं।
अक्षय खन्ना के एक डांस ने इस फिल्म की किस्मत को बदलकर रख दिया है और लोग धड़ाधड़ रील बना रहे हैं। अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आकर चौंका रहे हैं। पता चला है कि फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाना शुरु कर दिया है और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।
पुष्पा 2 बनाम धुरंधर
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर ने भारत में कमाई के मामले में पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। खबरें हैं कि फिल्म ने महज 10 दिनों में 350 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो 10 दिनों के अंदर भारत में कुल कलेक्शन 351.75 करोड़ हो चुका है। इसके अलावा इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 530.75 करोड़ हुआ है। अभी भी फिल्म किसी तरह से रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने 10वें दिन यानि रविवार को भी 59 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है।
रणवीर सिंह ने इस फिल्म में एक एजेंट का किरदार निभाया है जो कि पाकिस्तान में रहने लगता है और इंडिया के लिए काम करता है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने काफी धमाकेदार काम किया है लेकिन अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही है।
देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले वक्त में कितनी कमाई करने में कामयाब होती है। रणवीर सिंह काफी समय के बाद इस तरह की वापसी करके काफी खुश हैं। रणवीर भी लंबे समय से इस तरह की फिल्म का इंतजार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











