..................... Dhurandhar second Saturday box office collection record Beats Pushpa 2 and Chhaava - Hindi Filmibeat

Dhurandhar BOC: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान!दूसरे शनिवार तोड़े पुष्पा 2 और छावा के सारे रिकॉर्ड

Dhurandhar box office collection

Dhurandhar day 9 Box office collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर दूसरे शनिवार को फिल्म ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दूसरे शनिवार को बनाया नया रिकॉर्ड

दूसरे शनिवार को अब तक की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड पहले अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के नाम था, जिसने इस दिन 46 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं विक्की कौशल की 'छावा' दूसरे शनिवार को 44 करोड़ तक पहुंच पाई थी। लेकिन 'धुरंधर' ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और नया इतिहास रच दिया।

नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन करीब 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अगर यह आंकड़ा सही रहता है, तो फिल्म की कुल कमाई बढ़कर लगभग 292.75 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

इसके साथ ही 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'सिंबा' (240 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अब फिल्म रणवीर की ही एक और बड़ी फिल्म 'पद्मावत' (302.15 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 32 करोड़ हो गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ का आंकड़ा छुआ। चौथे दिन कलेक्शन 23 करोड़ रहा, पांचवें, छठे और सातवें दिन फिल्म ने लगातार 27-27 करोड़ रुपये कमाए।

पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म की कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। आठवें दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए और नौवें दिन करीब 53 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन बताया जा रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट

'धुरंधर' का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम रोल्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसका म्यूजिक भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

फिल्म में शामिल एक खास आइटम सॉन्ग, जिसे क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दमदार एक्शन, शानदार एक्टिंग और म्यूजिक की वजह से 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X