..................... Dhurandhar on 21st days beats Agastya nanda ikkis box office collection Dhurandhar vs ikkis BO record - Hindi Filmibeat

Ikkis BO: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह के आगे उखड़ गए अगस्त्य नंदा के पांव, अमिताभ बच्चन के नाती को रौंद डाला

Dhurandhar vs Ikkis Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारी मुकाबले के बावजूद फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं हुई है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर की यह स्पाई फिल्म 30 दिन बाद भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई थोड़ी घटी जरूर, लेकिन फिर भी इसने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वीकेंड आते ही फिल्म को फिर फायदा मिला और इसने 'इक्कीस' को साफ तौर पर पछाड़ दिया। अगस्त्य नंदा की यह फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पा रही है।

Dhurandhar vs Ikkis Box Office

वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की पहली फिल्म 'इक्कीस' की कमाई ठीक-ठाक चल रही है। रिलीज के तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में करीब 19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दूसरी तरफ, क्रिसमस पर आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को अब तक ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 10 दिनों में फिल्म सिर्फ 31 करोड़ रुपये के आसपास ही कमा पाई है।

30वें दिन भी 'धुरंधर' का जलवा

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार को 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई 759.5 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर दुनिया भर की कमाई देखें तो 30 दिनों में फिल्म ने कुल 1182.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें भारत से 911.25 करोड़ रुपये और विदेशों से 271 करोड़ रुपये शामिल हैं।

'धुरंधर' के सामने कमजोर पड़ रही 'इक्कीस'

नए साल पर रिलीज हुई 'इक्कीस' रणवीर सिंह की फिल्म के सामने ज्यादा असर नहीं दिखा पा रही है। इतनी चर्चा के बावजूद, श्रीराम राघवन की इस वॉर फिल्म को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल रहा जितनी उम्मीद थी।

तीसरे दिन 'इक्कीस' की कमाई

Sacnilk के अनुसार, 'इक्कीस' ने तीसरे दिन करीब 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। यह शुक्रवार से थोड़ी बेहतर कमाई रही। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन कमाई घटकर करीब 3.5 करोड़ रुपये रह गई। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 15.15 करोड़ रुपये हो गई है।

अब तक 'इक्कीस' ने भारत में करीब 18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। विदेशों से 1.75 करोड़ रुपये जोड़कर इसकी कुल कमाई करीब 19.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.69% रही। सुबह शो में 7.95%, दोपहर में 20.24%, शाम में 26.34% और रात के शो में सबसे ज्यादा 28.21% दर्शक पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X