Dhurandhar BO Record: पांचवे दिन धुरंधर की कमाई 150 करोड़ पार, तोड़ डाले इन पांच फिल्मों के भी रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office: आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई शानदार रही और वीकेंड पर भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया। हफ़्ते के दिनों में भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ और सोमवार व मंगलवार को भी फिल्म ने बढ़िया कमाई की। साथ-साथ कई नए रिकॉर्ड भी बना लिए।
पांचवें दिन 'धुरंधर' ने कितने पैसे कमाए?
रिलीज से पहले ही फिल्म की खूब चर्चा थी और रिलीज के बाद यह उम्मीद से ज़्यादा अच्छा चली। स्टोरी, एक्शन और एक्टर्स की एक्टिंग-सब कुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है। इसी वजह से वीकडेज में भी थिएटर में भीड़ लगी हुई है। तीन दिन में ही 100 करोड़ कमा लेने वाली यह फिल्म अब लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
यहां देखिए फिल्म की डे वाइज कमाई
पहले दिन: 28 करोड़
दूसरे दिन: 32 करोड़
तीसरे दिन: 43 करोड़
चौथे दिन: 23.25 करोड़
पांचवें दिन (मंगलवार): 26.50 करोड़
यानि कुल पांच दिनों में फिल्म की कमाई 152.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
फिल्म ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
-'धुरंधर' पांच दिनों में ही इस साल की 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
-इसने अक्षय कुमार की 'स्काईफोर्स' (134 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
-अब इसका अगला टारगेट 'थामा' (157.04 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ना है, जो शायद एक-दो दिन में हो जाएगा।
-फिल्म ने सलमान खान की 'सिकंदर' (129 करोड़) की लाइफटाइम कमाई भी पीछे छोड़ दी है।
-यह रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है और 'गली बॉय' (139.63 करोड़) को भी पार कर चुकी है।
-पहले मंगलवार के कलेक्शन के हिसाब से यह अब तक की 9वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 'स्त्री 2' और 'छावा' दोनों को पीछे कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











