..................... Dhurandhar create history, box office collection, 3000 crore worldwide milestone franchise - Hindi Filmibeat

'Dhurandhar' का धमाका: 3000 करोड़ के क्लब में एंट्री, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम!

Dhurandhar Create History: धुरंधर फिल्म की दोनों फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। अच्छी बात यह है कि फिल्म ने तो नया इतिहास रच दिया है क्योंकि दोनों ही पार्ट की कमाई मिलाकर फिल्म ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसा करने वाली यह फिल्म पहली इंडियन फ्रेंचाइजी बन गई है।

Dhurandhar

आपको बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई थी। एक्शन, थ्रिल और जासूसी पर आधारित इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट को इतनी ज्यादा कमाई करने पर जरा शक था, लेकिन फिल्म के पहले पार्ट ने 840 करोड़ से ज्यादा कमा कर सभी को होश उड़ा दिए।

इतना ही नहीं दुनिया भर में फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की इतनी जबरदस्त सफलता के बाद आदित्य धर ने फैन्स को ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए पार्ट 2 भी रिलीज कर दिया। 'धुरंधर द रिवेंज' ने थिएटर में आकर ताबड़तोड़ कमाई की। बता दें कि फिल्म ने दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं धुरंधर 2 सिर्फ हिंदी में 1000 करोड़ कमाने वाली भी पहली फिल्म बन गई है। वहीं इस पूरी सीरीज को मिला लें तो यह आंकड़ा लगभग 3000 करोड़ रुपये का बैठता है।

आपको बता दें कि पुष्पा की फ्रेंचाइजी पार्ट 1 ने 350.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे पार्ट ने 1742.10 करोड़ वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 2092.20 करोड़ हो गया गया है। फिल्म बाहुबली की फ्रेंचाइजी की बात करें तो पहले पार्ट ने 650 करोड़, दूसरे ने 1788 करोड़ टोटल- 2438 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस साल की सुपरहिट फिल्म धुरंधर की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट ने 1307.50 करोड़ दूसरे पार्ट ने 1712 करोड़ वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के दोनों पार्ट ने अभी तक 3019.35 करोड़ की कमाई कर ली है।

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X