..................... Dhurandhar Box Office Day 16: Ranveer Singh Dhurandhar earned 500 crore, broke Shah Rukh Khan movie Record - Hindi Filmibeat

Dhurandhar Box Office Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी! धुरंधर 500 करोड़ के पार, टूटा SRK की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) जिसमें रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन नजर आ रही हैं।

Dhurandhar Box Office Day 16

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखते ही अंधाधुंध कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म ओपिनिंग डे से ही रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं और फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।

फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई

पहला दिन- 28 करोड़ रुपये

दूसरा दिन- 32 करोड़ रुपये

तीसरा दिन- 43 करोड़ रुपये

चौथा दिन- 23.25 करोड़ रुपये

पांचवां दिन- 27 करोड़ रुपये

छठा दिन- 27 करोड़ रुपये

सातवां दिन- 27 करोड़ रुपये

आठवां दिन- 32.5 करोड़ रुपये

नवां दिन- 53 करोड़ रुपये

दसवां दिन- 58 करोड़ रुपये

ग्यारहवां दिन- 30.5 करोड़ रुपये

बारहवां दिन- 30.5 करोड़ रुपये

तेरहवां दिन- 25.5 करोड़ रुपये

चौदहवां दिन- 23.25 करोड़ रुपये

पंद्रहवां दिन- 22.5 करोड़ रुपये

फिल्म ने 16वें दिन तोड़े रिकॉर्ड

वहीं सोलहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16वें दिन 33.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इन 16 दिन के आंकड़ों को जोड़ते हुए फिल्म ने अभी तक 516.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो फिल्म 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

तोड़ा शाहरुख की इस फिल्म का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले ही 'पुष्पा 2' को पीछे कर दिया है। वहीं Sacnilk के मुताबिक धरंधर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने 18 दिनों के अंदर 505.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म स्त्री 2 ने 22 दिनों के अंदर 503.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं अब धुरंधर ने इन दोनों ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X