Dhurandhar Box Office: 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की एंट्री, टूट गए ढेरों रिकॉर्ड्स, नहीं होगा यकीन

Dhurandhar Box Office Day 24: धुरंधर का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निर्देशक आदित्य धर ने एक मास्टरपीस बनाया है और पूरी दुनिया में फिल्म देखी जा रही है। जिन देशों ने इसको बैन किया हुआ है वो भी इसे पाइरेसी के द्वारा देख रहे हैं।

Dhurandhar

रणवीर सिंह ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका कमबैक इतना धमाकेदार होने वाला है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसके क्रेडिट अक्षय खन्ना के किरदार को ज्यादा दे रहे हैं। उनके एक डांस वीडियो ने सोशल मीडिया हैक कर दिया था और हर जगह बस fa9la गाना ही दिखाई दे रहा था।

24वें दिन का कलेक्श

फिल्म हर वीक हैरान कर रही है और इस वक्त चौथे सप्ताह का कलेक्शन सामने आया है। इंडिया की बात करें तो इस फिल्म ने रविवार को 22.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जो कि एक बड़ी बात है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार के लगभग 15 करोड़ रुपये और शनिवार के 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज होने के बाद इस फिल्म की गति बढ़ी थी और आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में टूटे रिकॉर्ड

धुरंधर ने कई सूरमाओं की फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। सिर्फ इंडिया में इस फिल्म ने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और करीब 828 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। काफी,समय से किसी बॉलीवुड फिल्म की तरफ से इस तरह की परफॉर्मेस का लोग इंतजार कर रहे थे।

वहीं बात करें विदेशी कमाई की तो ये करीब 230 करोड़ है। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 1058.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जवान और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के साथ खड़ी है और काफी जल्दी रिकॉर्ड्स भी तोड़ती हुई नजर आने वाली है। बता दें कि धुरंधर 2 का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X