Dhurandhar BOC Day 15 Prediction: क्या रणवीर की 'धुरंधर' ने Avatar 3 को कर दिया फेल?
Dhurandhar Box Office Collection Day 15 Prediction: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई थी।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिली है। यही वजह है कि फिल्म को लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिलीज से पहले ट्रोलिंग
रिलीज से पहले 'धुरंधर' को लेकर कई तरह की आलोचनाएं हो रही थीं, लेकिन थिएटर में आते ही फिल्म ने सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया। मजबूत कहानी और दमदार एक्शन की वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली।
पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई
'धुरंधर' ने पहले ही दिन 28 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती चली गई।
पहले हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन रहा 207.25 करोड़ रुपये। दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की रफ्तार नहीं रुकी। फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई 253.25 करोड़ रुपये हुई थी। दो हफ्तों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 460.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह फिल्म एक मेगा ब्लॉकबस्टर बन गई।
तीसरे हफ्ते की शानदार शुरुआत
तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी 15वें दिन भी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शाम तक ही 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी और दिन के अंत तक इसके 472 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
शो ऑक्यूपेंसी में दिखा उछाल
तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। सुबह के मुकाबले दोपहर और शाम के शोज में ज्यादा भीड़ देखने को मिली, जिससे साफ है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।
अवतार 3 से सीधी टक्कर
इसी दौरान जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (अवतार 3) ने भी भारत में दस्तक दे दी है। पहले दिन अवतार 3 ने अच्छी कमाई की है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। हालांकि अभी 'धुरंधर' मामूली बढ़त बनाए हुए है, लेकिन दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
आगे क्या 500 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि 'धुरंधर' जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











