Dhurandhar BOC Day 13 Prediction: 12 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचा हड़कंप, विक्की को पछाड़ पाएंगे रणवीर?
Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Prediction: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने फिल्म देखी, इसकी तारीफ बढ़ती गई और कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। खास बात यह है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

दूसरे वीकेंड पर शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद 'धुरंधर' ने सोमवार और मंगलवार को भी अच्छी कमाई की। रिलीज के 12 दिनों के भीतर फिल्म का कलेक्शन करीब 412 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये और कमा सकती है, जिससे कुल कमाई 440 करोड़ रुपये के आसपास हो जाएगी।
500 करोड़ के क्लब में शामिल होना तय
अंदाजा है कि दूसरे हफ्ते के आखिर तक फिल्म की कमाई 460 से 470 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं तीसरे वीकेंड में 'धुरंधर' का 500 करोड़ क्लब में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।
'छावा' से कड़ी टक्कर
आगे चलकर फिल्म को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' से मुकाबला करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख सकती है। फिलहाल साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म विक्की कौशल की 'छावा' है, जिसने करीब 585.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या 'धुरंधर' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं।
दर्शकों की राय क्या कहती है?
फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे प्रोपेगैंडा फिल्म भी बताया है, लेकिन आम दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया है और यही वजह है कि इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।
धुरंधर पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट
'धुरंधर' को दो हिस्सों में बनाया गया है। पहले भाग की सफलता के बाद अब दर्शक 'धुरंधर पार्ट 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल मार्च में, सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











