..................... Dhurandhar Box Office Collection Day 1 ranveer singh film sets box office on fire breaks records of 10 films - Hindi Filmibeat

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: धुरंधर ने ओपनिंग डे तोड़े दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों के रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 1

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'धुरंधर' अपनी रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्खियों में रही थी। आखिरकार यह फिल्म शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर पहुंच गई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह नई स्पाई थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। आइए जानते हैं, ओपनिंग डे पर 'धुरंधर' ने कितनी कमाई की।

पहले दिन कितनी कमाई लाई 'धुरंधर'?

जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के संयुक्त प्रोडक्शन में बनी 'धुरंधर' भारत-पाक इतिहास की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। 20 वर्षीय सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट, इसकी रोमांचकारी कहानी और एक्शन सीन्स को दर्शक सोशल मीडिया पर जमकर सराह रहे हैं। इसी शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म की ओपनिंग उम्मीदों से बेहतर रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने पहले दिन लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं, इसलिए आधिकारिक कलेक्शन आने पर मामूली बदलाव संभव है।

'धुरंधर' ने 'सैयारा' का रिकॉर्ड तोड़ा

पहले ही दिन बेहतरीन कमाई करते हुए 'धुरंधर' ने 'सैयारा' के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'सैयारा' ने 21.9 करोड़ नेट और 25.75 करोड़ ग्रॉस कमाए थे। इस तरह 'धुरंधर' साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन चुकी है। फिलहाल पहला स्थान 'छावा' के पास है, जिसने 31 करोड़ नेट और 37.25 करोड़ ग्रॉस से ओपनिंग की थी।

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर'

रणवीर सिंह के लिए यह फिल्म एक मील का पत्थर साबित हुई है। 'धुरंधर' उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसने उनकी सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' (24 करोड़) की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में (बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों पर आधारित)

धुरंधर - 27 करोड़
पद्मावत - 24 करोड़
सिम्बा - 20.72 करोड़
गली बॉय - 19.40 करोड़
गुंडे - 16.12 करोड़
गोलियों की रासलीला राम-लीला - 16 करोड़
बाजीराव मस्तानी - 12.80 करोड़
83 - 12.64 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - 11.10 करोड़
दिल धड़कने दो - 10.53 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X