1100 करोड़ कमाने के बाद भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को हुआ भारी नुकसान, इस वजह से डूब गए 90 करोड़ रुपये!
Dhurandhar Gulf Ban Effect: डायरेक्टर आदित्य धर की एक्शन और जासूसी से भरपूर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की है और इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बीच फिल्म को एक बड़ा झटका भी लगा है।
गल्फ देशों में बैन, करोड़ों का नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर' को मिडिल ईस्ट के कई देशों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली। इनमें यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन देशों के सेंसर बोर्ड को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई, जिसके बाद वहां फिल्म पर रोक लगा दी गई।
क्या है कहानी
फिल्म की कहानी कराची में मौजूद अपराधी गिरोहों के खिलाफ भारतीय खुफिया एजेंसी के एक मिशन पर आधारित है। इसी वजह से इसे कुछ जगहों पर एंटी-पाकिस्तान कंटेंट माना गया। इससे पहले भी 'फाइटर' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों को गल्फ देशों में इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई पर असर
मिडिल ईस्ट भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा बाजार माना जाता है। वहां रिलीज न होने की वजह से धुरंधर को करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई का नुकसान हुआ। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर फिल्म गल्फ में रिलीज होती, तो इसकी वर्ल्डवाइड कमाई और ज्यादा हो सकती थी।
दूसरे देशों ने की भरपाई
हालांकि, यह नुकसान फिल्म की कुल कमाई पर ज्यादा असर नहीं डाल पाया। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल के आखिर में छुट्टियों के दौरान कई लोग गल्फ से अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा घूमने गए थे। वहां उन्होंने सिनेमाघरों में 'धुरंधर' देखी। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया, जिससे गल्फ में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो गई।
भारत में अब भी मजबूत कमाई
भारत में फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। रिलीज के 28वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 723 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
अब तक के आंकड़ों की बात करें तो-
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: करीब 868 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन: करीब 250 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: करीब 1118 करोड़ रुपये
भले ही धुरंधर को मिडिल ईस्ट में बैन की वजह से नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन भारत और बाकी देशों में मिली जबरदस्त सफलता ने उस कमी को पूरी तरह पूरा कर दिया है। यही वजह है कि यह फिल्म रणवीर सिंह और आदित्य धर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications