Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office: धुरंधर 2 के सामने झुकेगा पुष्पा? बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा ऐलान!
Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office: धुरंधर 2 के साथ रणवीर सिंह ने थिएटर्स में आग लगा दी है और फिल्म अपनी जलवा दिखा रही है। आदित्य धर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड को अलग ही लेवल पर पहुंचा था दिया है।

काफी समय के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म की तुलना साउथ की ब्लॉकबस्टर्स के साथ में हो रही है। एडवांस बुकिंग में पहले ही धमाका कर चुकी इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।
ऐसे में कुछ सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या धुरंधर 2 अपने पहले दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगी? रिपोर्ट्स में तो कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
Pushpa 2 Box Office: पहले दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने की थी इतनी कमाई?
अल्लू अर्जुन की पहली पुष्पा की वजह से पार्ट 2 को लेकर हाइप थी और जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो कुछ ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं देखने को मिला था। पुष्पा 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस तूफान ही ला दिया। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ इंडिया में 175 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 280-294 करोड़ तक पहुंचा। इस नंबर ने सभी को हैरान कर दिया था और इंडियन मेकर्स के सामने आज भी पु्ष्पा 2 का ये रिकॉर्ड किसी चट्टान की तरह खड़ा है। क्या धुरंधर 2 पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है?
Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म करेगी इतनी कमाई?
पहले दिन इस फिल्म को लेकर अच्छी खासी ओपनिंग देने को लेकर अनुमान लगाया गया है। एडवांस बुकिंग को ध्यान में रखते हुए कहा जा रहा है कि पहले दिन ये फिल्म 100-120 करोड़ तक कलेक्शन इंडिया में करने जा रही है। इससे इतना तय है कि फिल्म दूर दूर तक पु्ष्पा 2 के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंचेगी। पुष्पा को झुकाने के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















