Dhurandhar 2 vs Chhaava: 7वें दिन धुरंधर 2 ने उखाड़ फेंका छावा Box Office रिकॉर्ड, कमाई जानकर नहीं होगा यकीन

Dhurandhar 2 vs Chhaava Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रुकने का नाम नहीं ले रही है और इसके रास्ते में जितने भी रिकॉर्ड्स आ रहे हैं सब टूट रहे हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म में जिस तरह की परफॉर्मेंस दी है वो उनकी अब तक सबसे शानदार परफॉर्मेंस बताई जा रही है।

Dhurandhar 2

खबरें हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म छावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, इस खबर के सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं और ये काम करने में धुरंधर 2 को महज 7 दिनों का समय लगा है। गौरतलब है कि छावा ने जितनी कुल कमाई की थी उसको रणवीर सिंह ने 7 दिनों में ही तोड़ दिया है।

Also Read
'लोग मुझे लेडी अंडरटेकर कहते हैं..' पूनम पांडे ने किया द ग्रेट खली को चैलेंज, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान
'लोग मुझे लेडी अंडरटेकर कहते हैं..' पूनम पांडे ने किया द ग्रेट खली को चैलेंज, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान

Chhaava Box Office Collection vs Dhurandhar 2: छावा ने की थी इतनी कमाई?

विक्की कौशल की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और मराठा लोगों ने फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया था। बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 807 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि इंडिया में इस फिल्म ने करीब 601 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।

धुरंधर 2 को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म ने 7 दिनों में सिर्फ इंडिया में 623 करोड़ का कलेक्शन करते हुए छावा को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक कुल 937 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ये हालत तब है जब ये फिल्म मिडिल ईस्ट में किसी देश में नहीं रिलीज हुई और पाकिस्तान ने बैन ही कर रखा है।

Dhurandhar 2 about to cross 1000 crore mark: जल्दी हजार करोड़ का करेगी बिजनेस

वैश्विक कलेक्शन कि बात करें तो हो सकता है ये फिल्म आज यानि 8वें दिन ही 1 हजार करोड़ के ऊपर निकल जाएगी। आदित्य धर ने जिस तरह की फिल्म बनाई है उसने हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री को एक फिर से जिंदा कर दिया है। इसके पहले धुरंधर और उसके पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों से आदित्य धर ने बताया था कि वो क्या कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X