Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 ने बना डाले 5 ऐसे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने
Dhurandhar 2 Box Office 5 Records: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब 20 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। क्या आप जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने हैरान करने वाली कमाई करते सबको चौंका दिया है।

आदित्य धर के इस जादू को देखने के लिए लोग थिएटर्स में अभी भी पहुंच रहे हैं। हालांकि फिल्म को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने 20वें दिन 10.10 करोड़ की कमाई की है और लोगों को चौंका दिया है। फिल्म काफी जल्दी 1700 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े तक पहुंच सकती है। क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2 ने 5 ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज किए हैं जिसको तोड़ने दूसरी फिल्मों की हालत खराब होने वाली है।
धुरंधर 2 के 5 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स
पहला रिकॉर्ड: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इंडिया में 1000 करोड़ की कमाई की है। ये एकलौती फिल्म बन गई है जिसने इतना कलेक्शन किया है। जाहिर है कि इस रिकॉर्ड को तोड़ने में आने वाली फिल्मों के पसीने छूटने वाले हैं।
दूसरा रिकॉर्ड: दुनिया भर में इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इंडियन में सिनेमा में ये पहली फिल्म बनी है जिसने सबसे तेज 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। ये रिकॉर्ड कौन तोड़ता है वो समय बताएगा।
तीसरा रिकॉर्ड: इस फिल्म ने ऐसी ताबड़तोड़ कमाई की है कि इसने 9 साल से लगातार चले आ रहे बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को नॉर्थ अमेरिका में तोड़ दिया। अब धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
चौथा रिकॉर्ड: इस फिल्म ने जो ओपनिंग दी है वो कमाल की थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतनी बड़ी ओपनिंग आज तक किसी फिल्म ने नहीं दी है।
पांचवां रिकॉर्ड: इस फिल्म ने विश्व भर में कमाई के मामले में 500 करोड़ का आँकड़ा सबसे तेजी से छुआ है। काफी कम दिनों में ये एकलौती फिल्म बनी है जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा इतनी तेजी से छुआ है।


Click it and Unblock the Notifications















