Dhurandhar 2 Box Office: पठान, जवान, एनिमल, बाहुबली सबको किया धराशायी, नही तोड़ पाई पुष्पा 2 का ओपनिंग रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection: धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए ना सिर्फ पुराने रिकॉर्ड तो़ड़ डाले हैं बल्कि कई नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। रणवीर सिंह की इस मोस्ट अवेटिड फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर बज बना हुआ था।

Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection

ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म ने अपने पहले दिन (पेड प्रीव्यू सहित) कुल ₹145.55 करोड़ नेट की कमाई की। यहां देखें फिल्म की कमाई की आंकड़े:

पेड प्रीव्यू से कमाई: ₹43 करोड़
पहले दिन का कलेक्शन: ₹102.55 करोड़
कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹172.63 करोड़

यह आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है।

कई ब्लॉकबस्टर्स को पछाड़ा

ओपनिंग डे कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं- स्त्री 2 ( ₹54 crore), पठान ( ₹57 crore), जवान ( ₹75 crore), एनिमल ( ₹64 crore), आरआरआर ( ₹133 crore net), बाहुबली 2 ( ₹121 crore net)। हालांकि, यह अब भी पुष्पा 2 ( ₹164 crore net) के पहले दिन के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे है।

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज़ का असर

फिल्म को पूरे भारत में हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया।

हिंदी वर्जन: ₹99.10 करोड़ (लगभग 73.6% ऑक्यूपेंसी)
तेलुगु: ₹2.12 करोड़
तमिल: ₹1.16 करोड़
मलयालम: ₹0.09 करोड़
कन्नड़: ₹0.08 करोड़

साफ है कि फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे ज्यादा का कॉन्ट्रिब्यूशन है।

ऑक्यूपेंसी और दर्शकों का रुझान की बात करें तो:
हिंदी 2D शोज़ में औसतन 81% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
डॉल्बी फॉर्मेट: 86%
IMAX: 67.17%

साउथ इंडियन लैंग्वेज में मलयालम और तेलुगु वर्जन ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि तमिल और कन्नड़ को दर्शक सबसे कम मिले।

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मजबूत ओपनिंग और दर्शकों की भारी भीड़ इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X