Dhurandhar 2 BO: आठवे दिन धुरंधर 2 की हुई इतनी कमाई, मिट्टी में मिला दिए शाहरुख खान-प्रभास के रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

पहले हफ्ते में दमदार प्रदर्शन
फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में भारत में लगभग 624.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। तेज़ रफ्तार कमाई के चलते यह फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई और कुछ को पीछे भी छोड़ दिया।
8वें दिन भी बरकरार रहा जलवा
रिलीज के 8वें दिन, जो कि राम नवमी के अवसर पर था, फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन फिल्म ने करीब 49.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 8 दिनों में लगभग 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
बड़े रिकॉर्ड्स पर कब्ज़ा
'धुरंधर 2' ने अपनी रफ्तार से कई चर्चित फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे गुरुवार तक इसने 'स्त्री 2' को पछाड़ा, वहीं आगे बढ़ते हुए 'कल्कि 2898 एडी' और शाहरुख खान की 'जवान' के रिकॉर्ड्स को भी पार कर लिया। अब फिल्म का अगला लक्ष्य 'आरआरआर' के बड़े आंकड़े को पार करना है।
पहले पार्ट से मुकाबला
दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में 'धुरंधर 2' से आगे फिलहाल केवल इसका पहला भाग 'धुरंधर' ही है, जिसने भारत में करीब 895 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो 'धुरंधर 2' जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











