Dhurandhar 2 Box Office: 12 वें दिन भी बवाल कमाई, सिर्फ इन तीन फिल्मों से पीछे है धुरंधर 2?
Dhurandhar 2 Box Offifce 12th Day: धुरंधर 2 की 12वें दिन के कलेक्शन सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। अब ये फिल्म इंडिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है और महज 3 फिल्मों से पीछे हैं। देखने वाली होगी कि क्या उन फिल्म के आसपास ये जाती है या नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की जबरदस्त शुरुआत हुई थी लेकिन वीकेंड के बाद थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दूसरे वीकेंड फिर शानदार रहा। इसका मतलब ये है कि अभी भी लोग रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने थिएटर्स आ रहे हैं।
फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक इंडिया में सिर्फ 800 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। क्या आप जानते हैं कि वर्ल्डवाइ़ड इस फिल्म के कलेक्शन कितना हो चुका है?
Dhurandhar 2 Box Offifce Collection: इन तीन फिल्मों से पीछे है धुरंधर
आदित्य धर की इस फिल्म ने जिस तरह का धमाका किया है वो किसी ने नहीं सोचा होगा। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 1350 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। 12वें दिन इस फिल्म ने 25.30 करोड़ की कमाई की है जो कि अपने आप में एक 12वें दिन एक बड़ा नंबर माना जाता है। इसके बाद अब 3 फिल्में हैं जिनसे धुरंधर 2 पीछे है। पहली है आमिर खान की दंगल और दूसरी प्रभास की बाहुबली और अल्लू अर्जुन की पु्ष्पा 2.. देखने वाली बात है कि इनके आसपास फिल्म पहुंचती है या नहीं।
Dhurandhar 3: कब बनेगी धुरंधर 3?
इस फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोग धुरंधर 3 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आदित्य धर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पहले ही बता दिया था कि इसकी तीसरी किस्त अब नहीं आएगी। लोगों के दिल इस खबर से टूट गए थे। रणवी सिंह की इस फिल्म को लेकर काफी तारीफें हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications















